Mp Board 10th-12th Result Update 2025:-
mp board 10th-12th result 2025 : माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की कॉपियों का मूल्यांकन अनुभवी शिक्षकों द्वारा पूर्ण हो चुका है | अब कक्षा 10वीं और 12वीं के समस्त विद्यार्थियों के नंबरों को नोट कर कंप्यूटर पर डाटा रिकॉर्ड किया जा रहा है | तो जैसे ही यह कार्य 5 से 6 दिन में यदि पूर्ण हो जाता है तो मध्य प्रदेश बोर्ड बहुत जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं का एक साथ यहां पर रिजल्ट जारी कर सकता है | जैसा कि सूत्रों के मुताबिक और तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मूल्यांकन का जो कार्य है, वह आपका परीक्षा समाप्त होने के एक-दो दिन बाद ही यहां पर प्रारंभ हो गया था |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन करते समय कड़ी सुरक्षा का मुख्य रूप से पालन किया गया था | बोर्ड की तरफ से समस्त जिलेवार कॉपियों का मूल्यांकन 21 April तक पूरा कर लिया गया था | जैसे ही 100% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हुआ तो वैसे ही समस्त शिक्षकों ने तत्काल ही उसके नंबर माध्यमिक शिक्षा मंडल को ऑनलाइन भेज दिए | अब जितना जल्दी हो सकेगा तो एमपी बोर्ड यही कोशिश करेगा कि विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित किया जाए | फिर भी अनुमानित तौर पर 2 May या 4 May को एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है | परीक्षा परिणाम आप एमपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट mpbse.nic.in और इसी के साथ-साथ boardbale.com पर चेक कर सकेंगे |

जानकारी के लिए बता दे कि विद्यार्थियों को आपकी कक्षा 10वीं और 12वीं की जो कॉपियों का मूल्यांकन हुआ था उसमें इतनी और कड़ी सुरक्षा का पालन किया गया था कि समस्त शिक्षकों के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहले ही सब जमा कर लिए गए थे | तो इससे आप एक अंदाजा लगा सकते हैं, कि की जो शिक्षक है वह ना तो आपके एक नंबर ज्यादा और ना ही एक नंबर कम कर सकता है |
मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, और परिणाम मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। (MP Board Result 2025: Check MPBSE Results for 10th and 12th)
🗓️ परीक्षा और परिणाम की समयरेखा :-
- कक्षा 10वीं परीक्षा: 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई।
- कक्षा 12वीं परीक्षा: 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई।
- परिणाम की अपेक्षित तिथि: मई 2025 के पहले सप्ताह में। (MP Board 10th 12th Result 2025, Check MPBSE Class 10, 12 …)
📋 परिणाम कैसे जांचें:-
- MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “MP Board Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
📊 पिछले वर्षों के परिणामों की तुलना :-
- कक्षा 10वीं:-
- 2024 में उत्तीर्ण प्रतिशत: 58.10%
- 2023 में उत्तीर्ण प्रतिशत: 61.32%
- 2022 में उत्तीर्ण प्रतिशत: 59.54%
- 2021 में उत्तीर्ण प्रतिशत: 100% (कोविड-19 महामारी के कारण सभी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था)
- कक्षा 12वीं:-
- 2024 में उत्तीर्ण प्रतिशत: 64.48%
- 2023 में उत्तीर्ण प्रतिशत: 55.28%
🔍 महत्वपूर्ण जानकारी:-
- उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंक: प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- परिणाम की आधिकारिक वेबसाइटें:
यदि आप परिणाम की घोषणा के बारे में नवीनतम जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से जांच करते रहें। परिणाम घोषित होने के बाद, आप उपरोक्त चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।


नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम सोना सिंह है और में पिछले 5 सालों से ब्लॉग पर काम कर रहा हूं | इसी के साथ-साथ में यूट्यूब पर भी कार्य करता हूं | यूट्यूब पर भी एजुकेशन से रिलेटेड न्यूज अपलोड की जाती है | मैं अपनी इस वेबसाइट के माध्यम से आपके लिए शिक्षा से संबंधित और अन्य सभी प्रकार की न्यूज़ रोज की रोज पब्लिश करूंगा |